बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर रेलवे स्टेशन प्रबंधकों को,मिलेगा अतिरिक्त ड्यूटी भत्ता

न्यूज़ धमाका :-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य स्टेशन प्रबंधक व स्टेशन प्रबंधकों को अब अतिरिक्त ड्यूटी भत्ता मिलेगा। रेलवे ने 2019 से इसे बंद कर दिया था। भत्ता न देकर उनसे अतिरिक्त समय सेवाएं ली जा रही थी। इसे लेकर स्टेशन प्रबंधकों में खासा नाराजगी थी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्रमिक यूनियन समेत अन्य यूनियनों इसे मुद्दों को उठाया और रेल प्रशासन से मांग की। उनकी पहल कारगर साबित हुई। अब रेल प्रशासन ने उन्हे ड्यूटी भत्ता देने का निर्णय लिया है। अच्छी बात यह है कि 2019 से अब तक और आगे भी यह व्यवस्था लागू रहेगी।

स्टेशन प्रबंधक भी रेलवे के फ्रंट लाइन स्टाफ होते हैं। ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन, स्टेशन में ठहराव आदि भी स्टेशन मास्टरों की अहम भूमिका होती है। नियमानुसार इनका ड्यूटी रोस्टर आठ घंटे का है। पर रेलवे की लचर व्यवस्था और स्टाफ की कमी के कारण 10 से 12 घंटे तक काम कराया जा रहा है। लेकिन बदले में अतिरिक्त ड्यूटी भत्ता नहीं दिया जाता। इससे स्टेशन प्रबंधक नाराज थे और कई बार रेल प्रशासन के समक्ष मांग की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!