छतीसगढ़दुर्ग

गणेश झांकी देखने निकले युवकों की बाइक हादसे का शिकार, एक की मौत, दो घायल

 दुर्ग न्यूज़ धमाका – भिलाई तीन थाना क्षेत्र के जंजगिरी मोड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. हादसा कल रात तब हुआ जब तीन युवक उरला से भिलाई गणपति की झांकी देखने निकले थे. नेशनल हाईवे पर जंजगिरी के पास अचानक उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए.

इस हादसे में उरला निवासी 21 वर्षीय देवा साहू की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दीपक पटेल और उमेश को गंभीर चोटें आई हैं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की जानकारी मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुपेला स्थित शासकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!