बलरामपुरछत्तीसगढ

दो मोटरसाइकिल तेज रफ्तार आपस में भिड़त,हादसे में बाइक चालक की मौत

बलरामपुर,न्यूज़ धमाका :- बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाजरा में आज सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार दो बाइक आमने-सामने टकरा गई. इस हादसे में घटना स्थल पर ही एक बाइक चालक की मौत हो गई. वहीं दूसरे बाइक चालक व साथ में बैठी एक महिला गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को तत्काल वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घायलों व मृतकों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है. पुलिस उनकी जानकारी जुटाने की प्रयास कर रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों मोटरसाइकिल चालक काफी स्पीड में एक दूसरे को ठोकर मारे हैं, जिससे घटना स्थल पर ही एक चालक की मौत हो गई. वही दोनों चालक हेलमेट भी नहीं लगाए हुए थे. लोगों का कहना है कि अगर हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!