छतीसगढ़बीजापुर

बीजापुर : 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, कहा- ‘खोखली माओवादी विचारधारा से निराश हैं’

बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को 5 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से 3 नक्सलियों पर कुल 11 लाख रुपये का इनाम है। बीजापुर जिले के एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस और CRPF के सीनियर अफसरों के सामने सरेंडर किया। यादव ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सली आदिवासियों पर माओवादियों द्वारा किए जा रहे अत्याचार और ‘खोखली’ माओवादी विचारधारा से निराश हैं।

‘कोड़मे पर 8 लाख रुपये का इनाम’

एसपी ने बताया कि वह राज्य सरकार की ‘नियद नेल्लनार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से भी प्रभावित हैं। बता दें कि इस योजना का उद्देश्य दूरदराज के गांवों में विकास कार्यों को सुगम बनाना है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से एक संतु कोड़मे माओवादियों की PLGA (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) कंपनी नंबर 2 का सक्रिय सदस्य है। कोड़मे पर 8 लाख रुपये का इनाम है। यादव ने बताया कि कोड़मे 2013 से प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा था और 2017 में सुकमा के मिनपा सहित सुरक्षाबलों पर कई हमलों में कथित रूप से शामिल था। मिनपा में हुए नक्सली हमले में 17 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!