मनोरंजनमुंबई

फिनाले से पहले Leak हुआ बिग बॉस विनर का नाम, ट्रॉफी पर ये कंटेस्टेंट जमा सकती है अपनी धाक

मुंबई न्यूज़ धमाका //  ‘बिग बॉस’ अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंने वाला है. एक-एक करके सभी लोग शो से बाहर होते जा रहे हैं और अब सिर्फ पांच कंटेस्टेंट ही बचे हुए हैं. इस रिएलिटी शो को शुरूआत में ज्यादा पॉपुलैरिटी नहीं मिली लेकिन अंत में अब इस शो ने काफी टीआरपी बटोर लिया है. वहीं, अब फैंस को जल्द ही बिग बॉस विनर मिल जाएगा. शो के विनर को लेकर लोग की तरह के कयास लगा रहे हैं.

बचे हैं पांच कंटेस्टेंट

बता दें कि रिएलिटी शो बिग बॉस 15 का फिनाले करीब है और इसी वजह से बिग बॉस विनर से लेकर रनरअप के नामों को लेकर कयास लगाने शुरू हो गए हैं. घर में इस वक्त तेजस्स्वी प्रकाश, कारन कुंद्रा, प्रतिक जपल, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, बचे हैं. हाल ही में इस सीजन के विनर का नाम लीक हो गया और इसके साथ ये भी पता चल गया है कि शो के रनरअप कौन रहेंगे. हालांकि, ये सब अभी तक सिर्फ कयास ही हैं और विनर का नाम शो के फिनाले पर भी कंफर्म होगा.

‘बिग बॉस 15’ के विनर का नाम

बिग बॉस 15 के फिनाले की उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है. वहीं, अब बिग बॉस खबरी ने दावा किया है कि इस सीजन की विनर तेजस्वी प्रकाश होने वाली हैं. बिग बॉस का ये फैन पेज पिछले कई सीजन्स में भी ऐलान से पहले ही बिग बॉस विनर का नाम लीक कर चुका है और कई बार इस फैनपेज के कयास सही साबित भी हुए हैं.

कौन होगा रनरअप ?

वहीं बिग बॉस खबरी के मुताबिक, प्रतीक सहजपाल इस साल बिग बॉस 15 के फर्स्ट रनर अप बन सकते हैं. हालांकि, शो के दर्शक इस कयास को लेकर खुश नजर नहीं आ रहे हैं. इसके साथ ही करण कुंद्रा को सेकेंड रनरअप बताया जा रहा है. अब देखना होगा कि ये कयास किस हद तक सही या गलत साबित होते हैं. फिलहाल, घर में जितने भी सदस्य बचे हैं सभी दर्शकों को इंप्रेस करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!