छतीसगढ़रायपुर

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: वोटिंग की तारीख नजदीक आते ही चुनाव प्रचार तेज, एक-दूसरे को घेर रही भाजपा-कांग्रेस

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: वोटिंग की तारीख नजदीक आते ही चुनाव प्रचार तेज, एक-दूसरे को घेर रही भाजपा-कांग्रेस

रायपुर न्यूज धमाका – दक्षिण का रण अब प्रचार के अंतिम दौर से गुजर रहा है। वहीं, दोनों ही प्रत्याशियों के साथ संगठन की ओर से भी सभाओं सहित जनसंपर्क व रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस और भाजपा दोनों की संगठन के पदाधिकारी व बड़े नेता एक दूसरी पार्टियों पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। रायपुर दक्षिण में भूपेश बघेल और दीपक बैज ने सभा का आयोजन किया।

इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि दक्षिण में उपचुनाव इसलिए हाे रहा है, क्योंकि बृजमोहन ने इस्तीफा दे दिया है। पहले वे मंत्री थे, लेकिन भाजपा को यह पचा नहीं और उन्हें लोकसभा में उतार दिया। इसके बाद वे मंत्रीपद से इस्तीफा नहीं देना चाहते थे, लेकिन उसे भी ले लिया गया। इस तरीके से भाजपा में अंदरूनी कलह चल रही है।

उपलब्धियां गिना रहे भाजपाई

इसके अलावा भाजपा की ओर से दक्षिण के टिकट मिलने के बाद से ही पूर्व सांसद व महापौर सुनील सोनी के कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियां गिना रहे हैं। प्रभारी शिवरतन शर्मा ने कहा कि सांसद एवं रायपुर दक्षिण से आठ बार विधायक रहे पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तथा महापौर और सांसद रहते हुए सुनील सोनी ने मिलकर रायपुर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कार्यकाल में रायपुर में बुनियादी ढांचे के विकास, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स जैसे कई पहलुओं पर कार्य हुआ है। उनके नेतृत्व में रायपुर ने एक आधुनिक और व्यवस्थित शहर के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

अपराध का गढ़ बना प्रदेश: बैज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार को 10 महीने हुस हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक और रायपुर अपराध का गढ़ बन गया है। रायपुर में दिन दहाड़े गोली चलती है और बलौदाबाजार में कलेक्टर और एसपी आफिस जला दिए गए।

लोहारीडीह में तीन साहू समाज के लोगों की हत्या हो गई। एक को फांसी में टांगकर मार दिया गया, सूरजपुर में जिला बदर व्यक्ति दिन दहाड़े हत्या करके चला जाता है बलरामपुर में पुलिस की पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो जाती है और कह रहे थे कि बाथरूम में फांसी लगा लिया ऐसी हो ही नहीं सकता।

आकाश का हुआ विरोध

जिस भाठागांव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी का विरोध हुआ था, उसी क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को भी विरोध का सामना करना पड़ा। इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है, कि आकाश को कुछ लोगों ने घेर रखा है और जमीन पर कब्जे के मामले में एक कांग्रेस पदाधिकारी की फोटो दिखाकर वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। साथ ही कांग्रेस मुर्दाबाद और आकाश मुर्दाबाद के नारे भी लोग लगाते दिखाई दे रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!