अंबिकापुरछत्तीसगढसरगुजा

कोरिया जिले को नशा मुक्त बनाने का किया आरंभ, बालीवुड से मिला समर्थन ,मुख्यधारा लोगो के जोड़ने से मिली मदद

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका // सरगुजा संभाग के कोरिया जिले को नशामुक्त बनाने की सकारात्मक सोच के साथ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान निजात का असर अब समाज में दिखने लगा है।एक ओर जहां पुलिस मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर नशे की गिरफ्त में आए लोगों की काउंसलिंग और उपचार सुविधा के साथ समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के काम में जुटी है ।

वही अभियान से जुड़कर समाज का हर वर्ग नशे के खिलाफ अपना सहयोग व समर्थन दे रहा है। कोरिया पुलिस का निजात अभियान जनता से जुड़ा एक ऐसा मुहिम बन चुका है जिसमें शहर से लेकर गांवों तक लोग अपनी सहभागिता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से दर्ज कर रहे हैं। हर छोटे-बड़े कस्बे, गावों एवं शहरों में निजात अभियान पर कोरिया पुलिस के जवानों के द्वारा नशा मुक्त कोरिया बनाने की अपील कर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। अभियान में लोगों का लगातार जन समर्थन भी मिल रहा है।

बालीवुड तक पहुंची पुलिस की मुहिम-कोरिया पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि निजात अभियान में समाज के हर वर्ग के लोगो ने अपनी हिस्सेदारी प्रकट की है। बालीवुड एवं छालीवुड के कलाकारों प्रभुदेवा, अरबाज खान, राजपाल यादव, विरेन्द्र सक्सेना, सुनील ग्रोवर, कैलाश खेर, भगवान तिवारी, शाहवर अली, यश अजय सिंह, परितोष त्रिपाठी व लोकगायक दिलीप षडंगी, राकेश शर्मा, मोना सेन, सुनील तिवारी, अंचल शर्मा, अनुज शर्मा, तीजन बाई, ममता चंद्राकर, जाकिर हुसैन, गोपाल के. सिंह, योगेश अग्रवाल, प्रकाश अवस्थी एवं जनप्रतिनिधिगणों द्वारा इस अभियान से जुड़कर कोरिया पुलिस की सहायता करने की अपील की जा रही है।

गांवों में लोग खुद आ रहे आगे-गांवों में स्वयं वहां के ग्रामीणों द्वारा वाल पेंटिंग कर नशे से दूर रहने की समझाईश दी जा रही है। शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपने समर्थन के होर्डिंग लगा रहे है। निजात अभियान के तहत दीपावली एवं छठ के महापर्व पर बच्चों एवं महिलाओं द्वारा अपनी रंगोलियों में निजात अभियान की झलक दिखाई है। इस अभियान के समर्थन में कोरिया जिले के विभिन्न शहरों में साईकिल एवं बाईक रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव से दूर रहकर स्वस्थ्य जीवन से जुड़ने की अपील भी की गई है।

काउंसलिंग और उपचार की भी सुविधा-पुलिस के प्रयासों से जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में ओएसटी सेंटर का उद्घाटन किया गया है। सेंटर में निजात अभियान के तहत नशे के आदी लोगों की मनोचिकित्सक द्वारा काउंसलिंग कर उन्हें दवाईयां प्रदाय करने का कार्य किया जा रहा है साथ ही नशे के आदी लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने का हरसंभव प्रयास भी जारी है। निजात अभियान से प्रभावित होकर जिले के कई वर्गों एवं युवाओं ने पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह से मिलकर उन्हें इस अभियान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!