कोंडागांव

मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा 11 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित वार्षिक आमसभा में सभी सदस्य कर सकेंगे भागीदारी

मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित, कोकोड़ी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार समिति की वार्षिक आमसभा का आयोजन 11 अगस्त 2021 को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष भवन प्रथम तल में दोपहर 12ः00 बजे से किया जा रहा है। इस आमसभा में प्रक्रियाधीन मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के स्थान पर मक्का आधारित इथेनॉल संयंत्र की स्थापना, संयंत्र में डूबत व्यय की प्रतिपूर्ति शासन द्वारा संस्था को किए जाने, इथेनॉल संयंत्र के निर्माण में पीपीपी पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप के प्रयोग एवं विकल्पों, संस्था के अंकेक्षण प्रतिवेदन का अनुमोदन एवं आगामी वर्षों में अंकेक्षकों की नियुक्ति के सम्बंध में चर्चा की जावेगी। इसके अतिरिक्त प्राधिकृत अधिकारी द्वारा निर्धारित अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी। इस आमसभा में प्रसंस्करण एवं विपणन इकाई की सहकारी समिति के सभी अंशधारी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!