नई दिल्लीदेश

अमित शाह : पूरे विश्व के साथ हमने संबंध भी अच्छे किये , देश की सीमाएं हुईं सुरक्षित

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// विज्ञान भवन में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुशासन दिवस पर एक कार्यक्रम को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि आज हम सुशासन सप्ताह मनाने के लिए 25 दिसंबर के दिन एकत्र हुए हैं। आज के दिन के साथ 2 ऐसी विभूतियों की स्मृति जुड़ी है जिन्होंने देश के विकास और देश की आजादी के लिए और देश को एक नई दिशा दिखाने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया।

पंडित मदन मोहन मालवीय जी ने आजादी से पहले इस देश की गौरवमयी विरासत को दुनिया के सामने रखने का काम किया। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की, भारतीय परंपरा के आधार पर नई और आधुनिक शिक्षा पद्धति कैसी हो सकती है, इसका एक आदर्श खड़ा करने का काम किया।

आधुनिक भारत में सुशासन शब्द जिन्होंने सही अर्थ में जमीन पर उतारने का काम किया ऐसे हमारे अटल जी का भी जन्मदिन है और अटल जी ने एक विचारधारा को लेकर अपना पूरा जीवन समर्पित किया। सुशासन सप्ताह मनाने का जो निर्णय देश के प्रधानमंत्री जी ने किया और आजादी के अमृत महोत्सव में किया, इससे सुशासन का कॉन्सेप्ट दिल्ली से निकल कर, राज्यों की राजधानी से निकल कर गांवों तक पहुंचाने का काम हुआ है।

लोगों की सुशासन से अपेक्षा है कि जो विकास का मॉडल हो वो सर्वस्पर्शी हो, सर्वसमावेशक हो। देश का कोई क्षेत्र ऐसा न हो जिसमें विकास का स्पर्श न होता हो और समाज का कोई व्यक्ति ऐसा न हो, जिसका विकास के मॉडल में समावेश न होता हो।

पहले विकास की एक अलग व्याख्या थी, ढेर सारे द्वंद चलते थे। नरेन्द्र मोदी सरकार ने इन सारे द्वंदों को समाप्त कर दिया। एक ही सरकार के 7 साल के कालखंड में कृषि का भी विकास हुआ है, औद्योगिक विकास भी हुआ है, गांवों में भी विकास हुआ है और शहरों में भी विकास हो रहा है, देश की सीमाएं भी सुरक्षित हुई हैं और पूरे विश्व के साथ हमने संबंध भी अच्छे किये हैं। 2014 से पहले इस देश मे 60 करोड़ लोग ऐसे थे, जिनके परिवार में एक भी बैंक एकाउंट नहीं था, उसके घर में बिजली नहीं थी, किसी के पास घर ही नहीं था।

10 करोड़ से ज्यादा परिवार ऐसे थे जिनके पास शौचालय ही नहीं था। स्वास्थ्य के नाम पर बहुत बड़ा शून्य था, घर में बीमारी आने पर गरीब आदमी केवल ईश्वर को ही याद करता था। कैंसर, दिल का दौरा और लकवा जैसी बीमारी आने पर वो अपने आप को असहाय महसूस करता था, आजादी के कोई मायने नहीं रह जाते थे।

नरेन्द्र मोदी सरकार ने 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को घर दिए, हर घर में बिजली और शौचालय पहुंचाने का काम समाप्त हो चुका है। मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए नीतियां और कार्यक्रम ऐसे बनाये गए, जिससे पूरी की पूरी समस्या जड़ से उखड़ जाए।

टेक्नोलॉजी का उपयोग और नीतियों के निर्धारण और प्रशासन में टेक्नोलॉजी के उपयोग के माध्यम से ही सुशासन आ सकता है। प्रशासन नियमों से चले, परंतु मेरी भूमिका क्या है और मेरे विभाग का क्या योगदान है, इतना फर्क अगर हम समझ लेंगे तो मुझे लगता है कि बहुत सारी समस्याओं को वहीं पर निपटा सकते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!