कोरबाछत्तीसगढ

किसानों को फसल परिवर्तन से अधिक दी जा रही लाभ की जानकारी,जागरूकता के तहत कृषि पखवाडा का किया आयोजन

कोरबा,न्यूज़ धमाका :-जिले में किसानों को फसल परिवर्तन से अधिक लाभ की जानकारी दी जा रही है। जागरूकता कार्यक्रम के तहत कृषि पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है।किसानों को कृषि पखवाड़ा के तहत मक्का और दलहन, तिलहन फसलों के उत्पादन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।इसी कड़ी में ग्राम पोड़ी उपरोड़ा में किसानों को मुख्य फसल के साथ अन्य फसल का उत्पादन कर अधिक लाभ अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कृषि पखवाडा कार्यक्रम में किसानों को मुख्य फसल धान के अलावा अन्य फसलों जैसे कोदो कुटकी रागी फसलों के उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अन्य लघु धान्य फसलों का कम पानी में भी अच्छी ऊपज होती है। जिससे पैसे और समय की भी बचत होती है। कृषि पखवाड़ा कार्यक्रम में समन्वित कृषि के माध्यम से भी अधिक लाभ कमाने के बारे में बताया जा रहा है। किसानों को समन्वित कृषि के तहत मछली पालन, मशरूम उत्पादन आदि के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!