पाकिस्तानविदेश

स्पीकर ने पलटा गेम! कहा- विदेशी साजिश पर भी बात हो, भड़क गया विपक्ष

इस्लामाबाद,न्यूज़ धमाका :-पाकिस्तान की राजनीति इन दिनों बेहद नाटकीय दौर से गुजर रही है. शनिवार को यहां सदन की कार्यवाही हो रही थी. विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ संसद में अपनी बात रख रहे थे. तभी उनकी स्पीकर के साथ बहस भी हुई. इस दौरान शरीफ ने कहा कि पहले जो हुआ वो ठीक है, लेकिन आज आप संविधान के लिए खड़े हो जाएं. सही मायनों में स्पीकर का किरदार निभाएं. लेकिन स्पीकर ने एक बार फिर से गेम पलटने की कोशिश की है. 

PML-N अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने कहा कि ये संसद आज एक नया इतिहास रचने जा रही है. क्योंकि आज एक नए प्रधानमंत्री को चुना जाएगा. शाहबाज शरीफ ने कहा कि इमरान कि इमरान खान ने मुल्क को नुकसान पहुंचाया है. इमरान ने पाकिस्तान का भविष्य बर्बाद किया है. मैं विपक्ष को सलाम करता हूं. ये साफ है कि हाल ही में जो हुआ उससे पाकिस्तान के संविधान का उल्लंघन हुआ है. शाहबाज ने कहा कि हम सत्ता पक्ष को हमाम में नंगा करेंगे. सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक कार्यवाही होनी चाहिए. 
इसके बाद इमरान खान की पार्टी की ओर से शाह महमूद कुरैशी ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि हम संसद में मुकाबला करने के लिए तैयार हैं. देश में कानून सबसे ऊपर है. इसी दौरान विदेशी साजिश की बात पर विपक्ष के नेता भड़क गए. हंगामे के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को डेढ़ घंटे के लिए स्थगित कर दिया है. 

हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही स्थगित

पाकिस्तान संसद को भारतीय समय के मुताबिक एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि विदेशी साजिश के आरोपों पर जमकर हंगामा हुआ. इमरान खान की ओऱ से शाह महमूद कुरैशी संसद  को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान स्पीकर ने संसद को हंगामे के बाद स्थगित कर दिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!