
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// साल 2007 में भी राहुल गांधी ने इसी तरह की एक सभा में इस मुद्दे को उठाया था. अब जब पार्टी ने सदस्यता अभियान के लिए बैठक आयोजित की तो उन्होंने फिर से 14 साल पहले की बात छेड़ दी. कांग्रेस का एक पुराना नियम है कि पार्टी का सदस्य शराब से परहेज और खादी का उपयोग करेगा. मंगलवार को जब कांग्रेस के राज्य प्रमुखों के साथ सोनिया गांधी की बैठक चल रही थी, तब राहुल गाँधी ने पुराने नियमों से जुड़े ऐसे सवाल पूछ दिए जिससे कई नेता असहज हो गए राहुल ने मीटिंग में ही सभी नेताओं से पूछ लिया, “यहां कौन-कौन पीता है?” ये सवाल सुनकर सभी असहज हो गए, कुछ नेता तो शर्मिंदा हो गए.राहुल के सवाल से कुछ नेता शर्मिंदा दिखे और जवाब देने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू पर छोड़ दिया गया. सूत्रों के मुताबिक तब क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू ने कहा, “मेरे राज्य में ज्यादातर लोग शराब पीते हैं,” उन्होंने किसी विशेष का कोई उल्लेख नहीं किया




