
बिलासपुर न्यूज धमाका – जिले में खनिज संपदा का अवैध दोहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रेत, मुरुम, कोयला, चूना पत्थर और मिट्टी का अवैध परिवहन करने वाले माफिया जिले में सक्रिय हैं। इन माफिया पर लगाम लगाने का दावा करते हुए खनिज विभाग ने रेत और अन्य खनिज संपदा का अवैध परिवहन करने वाले 287 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है।
खनिज विभाग ने 66 लाख 22 हजार 932 रुपए की जुर्माना राशि वसूल की है। इसमें रेत माफियाओं से परिवहन के लिए तीन लाख 60 हजार 916 रुपये और रेत डंप करने वालों से छह लाख 72 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। हालांकि, जिले में खनिज संपदा के बड़े पैमाने पर हो रहे दोहन को देखते हुए यह कार्रवाई मात्र दिखावा तक ही सीमित होने की बात कुछ लोग कह रहे हैं।
परिवहन के 239 मामले, जुर्म मात्र 10 पर
खनिज विभाग ने सूचना के आधार पर रेत घाटों और अन्य स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत परिवहन के 239 मामलों में जांच की है। लेकिन जांच के बाद सिर्फ 10 मामलों में ही अपराध दर्ज किया गया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि अवैध खनन पर कार्रवाई का दायरा अभी भी सीमित है, जिसके चलते रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं।
विभाग की कार्रवाई व वसूल जुर्माना राशी
- मिट्टी-ईंट के 16 मामलों में एक लाख 97 हजार 408 रुपये
- मुरुम के 13 मामलों में दो लाख 84 हजार 736 रुपये
- चूना पत्थर के 11 मामलों में तीन लाख 24 हजार 25 रुपये
- रेत के 229 मामलों में तीन लाख 60 हजार 916 रुपये
- कोयले के आठ मामलों में 15 लाख 35 हजार 351 रुपये
