कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ

हत्या के प्रयास के आरोपी को चंद घण्टे में धनोरा पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार

कोंडागांव न्यूज़ धमाका /// ग्राम धनोरा में प्रार्थीया सनोती मण्डावी पति लालसाय मण्डावी उम्र 29 साल जाति गोंड़ साकिन सवाला कोटपारा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08/10/2021 प्रातः करीब 9 बजे मोटर सायकल एवं जमीन क विवाद को लेकर कोलसाय मण्डावी पिता स्व0 बादराय मण्डावी उम्र 28 वर्ष साकिन सवाला कोटपारा जो अपने बड़े भैया लालसाय मण्डावी को धारदार छुरी से वार किया जिससे लालसाय मण्डावी के पेट, छाती, कमर, हथेली, ठुड्डी, गले गंभीर चोट आया है तथा गले को भी काटने का प्रयास किया गया कोलसाय मण्डावी द्वारा छुरी से जान से मारने का प्रयास किया गया प्रार्थीया के रिपोर्ट पर थाना धनोरा में अपराध क्रमांक 45/2021 धारा 307 भादवि 25, 27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार एवं श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक (आॅप्स0) कोण्डागांव श्री शोभराज अग्रवाल के मार्ग दर्शन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केशकाल श्री भूपतसिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी धनोरा निरीक्षक सोनसिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना धनोरा से टीम गठित कर आरोपी पता तलाश हेतु रवाना हुये पता तलाश दौरान आरोपी कोलसाय मण्डावी पिता स्व0 बादराय मण्डावी उम्र 28 वर्ष साकिन सवाला थाना धनोरा को कुछ ही घण्टे में दिनांक 08/10/2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष दिनांक 08/10/2021 को पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से छुरी बरामद किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सोनसिंह सोरी, उप निरीक्षक संजय कुमार सिन्दे, सहायक उप निरीक्षक रजऊराम सूर्यवंशी, आर. 273 दशरथ मरकाम, आर. 754 हृदय कुमार बघेल, स.आर. 2067 बसमन नेताम का कार्य सराहनीय योगदान रहा

अगली खबर – संयुक्त किसान मोर्चा : दशहरा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाएगा

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!