छतीसगढ़लोरमी

ससुराल जाने के लिए निकला था युवक, खड़ी पिकअप में टकराने से हुई मौत

Bike rider collides with parked pickup

लोरमी न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी में सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक बाइक सवार युवक खड़ी पिकअप से जाकर टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।  

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन का चालक किराना सामान डिलवरी करने आया था। उसने गाड़ी बेतरतीब तरीके से खड़ी की थी और सामान खाली कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक खड़ी पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, आवाज दूर तक गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। बताया जा रहा है कि, मृतक भरत साहू (45), पिता स्व गोविंद राम साहू, गोड़ खाम्ही का रहने वाला था। वह अपने ससुराल अचानकमार जाने के लिए निकला हुआ था इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!