मनोरंजन

बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता के साथ यूरोप टूर के दौरान जर्मनी में एक बड़ा हादसा हुआ

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- छोटे पर्दे के पॉपुलर सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को लगता है किसी की नजर लग गई है। शो में जेठालाल के पिताजी ‘चंपक चाचा’ का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट के साथ भी पिछले दिनों हादसा हो गया था। अब सीरियल में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली मुनमुन दत्ता भी एक एक्सीडेंट का शिकार हो गई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस दुर्घटना की जानकारी अपने फैंस को दी।

शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता पिछले दिनों यूरोप ट्रैवल के लिए निकलीं। लेकिन दुर्भाग्य से अभिनेत्री का जर्मनी में एक्सीडेंट हो गया जब वो वापस घर लौट रही थीं। मुनमुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि, ‘जर्मनी में एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। मेरे बाएं घुटने में काफी चोट लगी है। इसलिए मुझे अपना टूर खत्म करके घर वापस लौटना पड़ा है।’

यूरोप टूर के दौरान हुआ हादसा

अभी दो दिन पहले ही मुनमुन स्विट्जरलैंड के इंटरलेकन से ट्रेन से जर्मनी गई थीं। उन्होंने कुछ मजेदार खानों की तस्वीरें भी शेयर की थी जिसका लुत्फ उन्होंने उठाया था। जर्मनी से पहले मुनमुन स्विट्जरलैंड गई थीं जो ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन है। यहां से हॉट चॉकलेट खाते हुए एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो भी शेयर की थी।

अब कैसी है तबीयत

एक एल्बम शेयर करते हुए मुनमुन ने पूछा था, ‘कितना ज्यादा हॉट चॉकलेट है?’  और कहा, “वैसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता मुझे लगता है क्योंकि ‘बड़े बड़े देश में ऐसी छोटी छोटी बातें होती रहती हैं’।” एक्ट्रेस ने लिंड्ट म्यूजियम का भी टूर किया और खूब मस्ती की। उन्होंने लिखा, “लिंट होम ऑफ चॉकलेट की एक यात्रा’

‘बाबूजी’ को भी लगी थी चोट

बता दें कि इससे पहले शो में बापूजी का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट भी शूट के दौरान हादसे का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में खबर आईं कि उन्होंने शूट पर आना बंद कर दिया और भयानक हादमें में उन्हें काफी चोट आई है। इन अफवाहों से परेशान अमित भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सच्चाई बताई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!