छतीसगढ़दुर्ग

मुरुम से भरे हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौके पर हुई मौत, सड़क पर लगा जाम…

मुरुम से भरे हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौके पर हुई मौत, सड़क पर लगा जाम…

दुर्ग न्यूज धमाका – एक बार फिर हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया. पुलिस ने हाइवा चालक को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है

घटना भिलाई के जुनवानी में आज दोपहर श्री शंकराचार्य कॉलेज के नजदीक हुई. मुरूम से भरे हाइवा ने स्कूटी सवार युवती को चपेट में ले लिया, जिसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची स्मृति नगर पुलिस टीम ने 112 की मदद से युवती का शव सुपेला अस्पताल के मर्च्युरी में पहुंचाया.

बताया जा रहा है कि घटना के समय जुनवानी के ही दीनदयाल उपाध्याय कालोनी की रहने वाली 25 वर्षीय दिलप्रीत कौर स्कूटी में अपनी बहन के साथ जा रही थी, जिसे दुर्घटना में हल्की चोट आई है. घटना के बाद स्मृति नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच में जुट गई है. सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि लापरवाही पूर्वक हाइवा चलाने वाले ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है.

बड़े सवाल का नहीं कोई जवाब

हाइवा ने जिस सड़क पर युवती को अपने चपेट में लिया, वह ट्विनसिटी के सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक है. सड़क के किनारे डीपीएस, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे बड़े शैक्षणिक संस्थान स्थित हैं. ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!