मनोरंजन

जय भानुशालीऔर प्रतीक सहजपाल के बीच एक भयंकर लडाई देखने को मिली.

 

शो के हाल ही के एपिसोड में घर में ‘जंगल में खुंखार दंगल’ टास्क हुआ, जिसमें जमकर झगड़ा हुई है.

बिग बॉस 15 में एक बार फिर से लड़ाई देखने को मिल रही है. दरअसल घर में जंगलवासियों को एक टास्क दिया गया है औऱ इसी दौरान घरवाले हिंसक हो जाते हैं जिसमें शमिता को हल्की चोट पहुंती है और हर बार की तरह इस टास्क में भी वहीं टास्क के दौरान ही निशांत भट्ट के पैर का नाखून टूट जाता है जिसके बाद घर में एक बड़ा बवाल देखने को मिलता है. जय भानुशाली ने फिर दी ‘गंदी गाली’, रोते हुए प्रतीक सहजपाल ने मारे खुद को थप्पड़. प्रतीक सहजपाल अग्रेसिव हो जाते हैं और जय को उन्हें गाली नहीं देने की चेतावनी देते हैं. हालांकि, जय भानुशाली भी अपना अग्रेसन कम नहीं करते और प्रतीक को आकर उन्हें मारने के लिए कहते हैं. प्रतीक जय से कहते हैं कि शमिता को बहुत चोट लगी है और अगर वह बाहर होते तो वह उसे बता देते. जिस पर जय प्रतीक से कहते हैं कि अगर उसमें हिम्मत है तो वह उन्हें छूकर दिखाए. तभी जय, प्रतीक को मां की गाली देते है और फिर से दोनों के बीच गर्मी बढ़ जाती है.इस दौरान, को शमिता शेट्टी की टांग खींच लेता है. प्रतीक ने कहा कि उन्होंने शमिता को एक खास तरह से पकड़ रखा था जिससे उन्हें चोट लग गई. इस सब के बीच, प्रतीक और जय में कहासुनी हो जाती है.प्रतीक सहजपाल जय को ‘गवार’ और ‘जाहिल’ कहते हैं. इसके बाद, प्रतीक अपने आप पर नियंत्रण खो देते हैं, बैठ जाते हैं और रोने लगते हैं और खुद को चोट पहुंचाते हैं. बेकाबू प्रतीक लगातार खुद को जोर से थप्पड़ मारते हैं और रोते हैं. प्रतीक रोते हुए कहते हैं कि उनकी मां को गाली देना उनके कॉन्ट्रैक्ट में नहीं लिखा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!