छत्तीसगढकोंडागांव

घर-घर जाकर कोरोना टीकाकरण के लियेे कलेक्टर ने दिये निर्देश, अब सभी शिक्षक होगें कोरोना डयूटी से मुक्त

एक सप्ताह में बना ली जायेगी निर्माण के लिये सड़कों की सूची

मंगलवार को कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में कार्यालय कलेक्टर सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने 45 से अधिक आयुवर्ग में टीकाकरण की स्थिति को संतोषजनक बताते हुए जिले के आखिरी कोने में बैठे अंतिम व्यक्ति तक टीकाकरण अभियान को पहुंचाने के लिये निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी फसलों के कटाई के समय लोगों के घरों में न उपस्थित रहने के कारण टीकाकरण कार्यक्रम की गति को धीमी होने नहीं देना है।

अब घर घर टीका – टीकाकरण केन्द्रों के स्थान पर अब टीकाकरण दलों को लोगों के घरों तक पहुंच कर टीकाकरण करना आवश्यक हो गया है। इसके लिए दल तैयार कर घर-घर टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ करना होगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने टीकाकरण की स्थिति के निरीक्षण के लिये सबसे कम टीकाकरण वाले गांवों का सर्वे कर टीकाकरण के न हो पाने के कारणों का पता लगाकर टीकाकरण करवाने को कहा। टीके की द्वितीय डोज को आवश्यक बताते हुए द्वितीय डोज लगवाने पर जोर दिया। साथ ही टीकाकरण अभियान के प्रति उदासीन रहते हुए अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

सभी शिक्षक होगें टीकाकरण डयूटी से मुक्त – स्कूलों के सुचारू संचालन के लिये कलेक्टर ने सभी शिक्षकों को टीकाकरण ड्यूटी से मुक्त करने के लिये अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर ने अनुपूरक बजट के पूर्व सभी आवश्यकता वाली अनिर्मित सड़कों को चिन्हांकित कर उनके लिए प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिये है।

बाजार दिन नियमित रूप से लगायें गा्रमीण सचिवालय – ग्राम सचिवालयों के संचालन में नियमितता रखने एवं निराकृत प्रकरणों की जिला पंचायत द्वारा जांच करते हुए सचिवालयों को प्रत्येक ग्राम पंचायत में साप्ताहिक बाजार के दिनों में खोलते हुए सुचारू संचालन सुनिश्चित करने कहा है। सीएम जनचैपाल, पीजीएन चैपाल एवं जनदर्शन के प्रकरणों के साथ अन्य विकासात्मक कार्यों के संबंध में समीक्षा की गई

मौजूद रहे ये– इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी, एसडीएम गौतमचंद पाटिल, डीडी मण्डावी सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!