छत्तीसगढकोंडागांव

एसडीएम पाटिल एवं पालिका सीएमओ सिदार द्वारा सड़कों पर दुकान न लगाने दिये निर्देश, नगर की स्वच्छता के लिये किया निरीक्षण

त्योहारी मौसम में नगर की स्वच्छता के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा सभी नगरीय निकायों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत् नगरपालिका एवं राजस्व विभाग के टीम द्वारा लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग एवं शहर के मुख्य मार्गों में लगने वाली दुकान संचालकों को अतिक्रमण न कर दुकानों से निकलने वाले कचरों को स्व-सहायता समूह द्वारा चलाये जा रहे सफाई वाहनों में ही डालने को कहा। इसके अतिरिक्त सड़क पर यातायात का दबाव कम कर दुर्घटना की संभावना को कम करने के लिए नालियों पर दुकान न लगाने के निर्देश दिये। इस के लिये एसडीएम गौतमचंद पाटिल एवं नगरपालिका सीएमओ सूरज सिदार द्वारा स्वयं सड़कों पर उतर कर लोगों को समझाईश दी गई।

कलेक्टर के निर्देश पर बंधातालाब की हुई सफाई– शनिवार को कलेक्टर एवं एसपी द्वारा बंधातालाब का निरीक्षण के दौरान बंधातालाब की सफाई कराने के लिए नगरपालिका को निर्देशित किया गया। जिसके अनुसार रविवार को नगरपालिका द्वारा पालिका कर्मियों एवं विभिन्न एनजीओ तथा सामाजिक समूहों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें तालाब में उपजे खरपतवारों एवं जलकुम्भीयों को तालाब से निकालते हुए आस-पास के कचरों को भी साफ किया गया। जिला प्रषाासन की पहल की नगरजनों ने सराहना की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!