जगदलपुरछत्तीसगढ

जगदलपुर महारानी अस्पताल में अब 78 तरीके की जांच , इंटीग्रेटेड हमर लैब का शुभारंभ

जगदलपुर न्यूज़ धमाका ///शहर के महारानी अस्पताल में 2 दिन पहले हमर लैब का शुभारंभ हो चुका है। यह लैब खुलने के बाद अब कम खर्च में मरीजों को जांच सुविधा उपलब्ध की जा रही है। फिलहाल वर्तमान में 78 जांच ही होंगे। वहीं शेष 36 जांच की सुविधाओं के लिए उपकरण मंगवाए गए हैं। महारानी अस्पताल के सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय प्रसाद ने बताया कि, हमार लैब एक इंटीग्रेटेड हेल्थ लैब है।हमर लैब में क्लीनिकल पैथोलॉजी, हेमेटोलॉजी, सीरोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री एवं माइक्रोबॉयलोजी अंतर्गत 114 विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी।

वर्तमान में हेमेटोलॉजी और क्लीनिकल पैथोलॉजी की 13-13 जांच, बायोकेमेस्ट्री की 42 जांच, सीरोलॉजी की 8 जांच और माइक्रोबॉयलोजी की 2 जांच सुविधाएं हमारी लैब में दी जा रही है।यहां जांच से संबंधित समस्त संसाधनों का उपयोग एक स्थान पर करते हुए गुणवत्ता पूर्ण जांच सेवाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी। महारानी अस्पताल के अलावा इलाके में स्थित अन्य प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के लिए गए सैंपलों का भी परीक्षण इसी लैब में किया जाएगा। सैंपल कलेक्ट करने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। हमर लैब में कम खर्च में जांच की सुविधा उपलब्ध होने से अब प्राइवेट लैब में मची लूट से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!