छत्तीसगढकोंडागांव

22 किलो गांजा के साथ यूपी के 02 तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा ,

दोनो आरोपी यूपी रायबरेली के कार की डिक्की में छिपाकर किया जा रहा था, अवैध गांजे का परिवहन।
जप्त गांजा की अनुमानित बाजार मुल्यएक लाख दस हजार रूपये लगभग।

यूपी के दो गांजा तस्करों को कार में 22 किलो गांजा का परिवहन करते कोण्डागांव पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दस्तावेजी कार्यवाही के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हे जेल भेजा दिया गया।

एसपी के निर्देशन पर चल रही है नशे के खिलाफ विशेष कार्यवाही – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देषन में एवं पुलिस अनुविभागिय अधिकारी फरसगांव मणिशंकर चंद्रा के पर्यवेक्षण में गांजा के अवैध परीवहन पर लगातार पतासाजी की जा रही है। 01 नवम्बर .2021 को जरिये मुखबीर सें सूचना प्राप्त हुई कि एक ग्रे कलर की कार क्र0 यूपी 32 ईएम 1644 में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपा कर मलकानगिरी से रायपुर की ओर जगदलपुर , कोण्डागांव के रास्ते से जाने वाले है। सूचना पर थाना के सामने हमराह स्टाफ के तत्काल नाकेबंदी की कार्यवाही की गई।

नाकांबंदी करके पकडा तस्करों को – नाकेबंदी के दौरान उक्त वाहन को रोक कर चेक करने पर उसमें 02 व्यक्ति बैठे मिले जिनसे नाम पता पूछने पर ड्रायवर सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम अरविंद कुमार पिता दुर्गा प्रसाद, उम्र 27 वर्ष, जाति ब्राम्हण, निवासी मााधवपुर, विष्णुदासपुर, थाना गदागंज, जिला रायबलेरी, यूपी का होना बताया व बगल सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम आषीष कुमार सिंह पिता भानुप्रताप, सिंह उम्र 22 वर्ष, जाति ठाकुर, निवासी मााधवपुर, पोस्ट विष्णुदासपुर, थाना गदागंज, जिला रायबलेरी, यूपी का रहने वाले बताया।

कार की तलाशी में मिला ये सामान – कार की तलाशी लेने पर कार के डिक्की के अंदर सफेद रंग के 02 प्लास्टिक के पैकट में जो भूरे रंग के सेलो टेप से लपेटा हुआ अष्टकोणीय आकृति का पैक मिला। कुल 02 पैकेटों में 22 किलों 055 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

आरोपियों ने स्वीकार जुर्म, भेजा गया जेल – आरोपियों से पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा से लेकर बिक्री के लिए रायबलेरी उप्र ले जाना स्वीकार किया। बरामद किये गए गांजा की अनुमानित कीमत1,10,000.00 एक लाख दस हजार रूपये हैं। आरोपीगण द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध थाना फरसगांव में अप.क्रमांकं 116/21 धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आज दिनांक 02/11/2021 को माननीय न्यायालय भेजा गया।

टीम में सामिल रहे ये – उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक हरिनंदन सिंह,उप निरीक्षक, प्रहलाद यादव प्रमोद कतलम सउनि तरूण कुमार माइति आर. दानेन्द्र यादव, घासू मरकाम, सलीम तिग्गा , पंजू मरकाम ,पुरन सोरी , अजरंग बघेल एवं अन्य अधिकारी की भूमिका अहम रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!