छत्तीसगढकोंडागांव

ईरागांव में 6 लीटर महुआ शराब के साथ दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किये गये पेश

मोटरसायकल में कर रहे थे अवैध शराब का परिवहन

पुलिस अधीक्षक कोण्डागाॅव सिध्दार्थ तिवारी के द्वारा जिला कोण्डागाॅव मे अवैध जुआ, सट्टा अधिनियम, शराब के विरूध्द सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देष प्राप्त हुआ है। अनुविभागीय अधिकारी केषकाल भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्षन में थाना ईरागाॅव क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन एव बिक्री करने वालो के ऊपर निरीक्षक विनोद कुमार साहू के नेतृत्व में कडी निगाह रखी जा रही हैं।

मुखबिर से मिली थी सूचना – इसी तारतम्य में मुखबिर की सूचना के आधार पर ईरागाॅव मोडपुल के पास एक गोल्डन कलर के मोटर सायकल क्रमांक सीजी 17 केएफ 4443 मे रितेष उर्फ रितेष्वर सिन्हा पिता कांसीराम उम्र 22 वर्ष एवं का सीराम सिन्हा पिता स्व0 मोतीराम सिन्हा दोनो निवासी ईरागाॅव बाजारपारा को रोक कर चेक करने पर संयुक्त कब्जे से एक प्लास्टिक जरकीन एवं एक प्लास्टिक बाटल में कुल 06 लीटर देषी महुआ शराब बरामद हुयी। उपरोक्त दोनो व्यक्तियों से शराब परिवहन करने एव बिक्री करने के संबंध में कागजात मांगा गया जो आरोपियों द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। उनके द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। जिन्हे आज 02 नवम्बर .2021 को न्यायालय केशकाल में पेष किया गया।

टीम में सामिल रहे ये – उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विनोद कुमार साहू, सउनि पिताम्बर कठार, प्रआर दिलीप नेताम, विनोद चंदेल, आर तेजराम सिदार, आर मानकू राम मरकाम शामिल रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!