गरियाबंदछत्तीसगढ

मेटाडोर ने स्कूल से घर लौट रहे 10वीं के छात्र को कुचला , मौके पर मौत , छात्रों ने किया हाइवे जाम

गरियाबंद न्यूज़ धमाका /// मोहदा निवासी 10वीं का छात्र रितिक रोशन नेताम स्कूल से वापस घर लौटते रहा था. इसी दौरान बीच रास्ते में एक मेटाडोर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. जिससे छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.स्कूल से वापस साइकिल में सवार होकर घर लौट रहे छात्र को मेटाडोर ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भयावह था कि छात्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साएं छात्रों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया.

लेकिन जिला प्रशासन ने स्कूली छात्रों के प्रदर्शन को आश्वासन देने के बाद हटवा दिया.हादसे के बाद ग्रामीणों और छात्रों ने हाई स्कूल का स्थान बदलने की मांग को लेकर नेशनल हाइवे को जाम कर दिया. स्कूली छात्रों की प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने उनकी मांग पर आश्वासन दिया. तब जाकर जाम हटाया गया. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. स्कूल में भी छात्र के प्रति सभी ने शोक संवेदना प्रकट की.घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और धवलपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे. शव को पंचनामा के बाद पोस्ट मार्टम के लिए गरियाबंद रवाना कर दिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!