
कोंडागांव न्यूज़ धमाका /// फरसगांव SBI बैंक में कार्यरत कर्मचारी विक्रम मीणा एक सप्ताह पहले राजस्थान अपने घर गया था. विक्रम मीणा 27 अक्टूबर को ही राजस्थान में अपने घर से लौटा था. घर से लौटने के कुछ ही घंटों के भीतर उसने अपने किराए के मकान में फांसी लगा ली. शाम करीब साढ़े 6 बजे जब विक्रम मीणा का रूम पार्टनर कमरे में पहुंचा, तो उसने अंदर से ताला बंद मिला.दोस्त ने कुछ अनहोनी होने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा, तो बैंक का कर्मचारी अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला एसडीएम के आदेश के बाद बुधवार रात साढ़े 10 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को राजस्थान उसके घर भेज दिया गया है साइड नोट में कर्मचारी ने पारिवारिक विवाद को आत्महत्या का कारण बताया गया है

