मुंबई

वानखेड़े की पत्नी ने मुख्यमंत्री उद्धव को लिखी चिट्ठी

मुंबई न्यूज़ धमाका /// क्रांति ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी जारी करने के बाद कहा, ‘हम बस मुख्यमंत्री से मिलकर सारी सच्चाई सामने रखना चाहते है। मैंने मुख्यमंत्री के निजी सचिव मिलिंद नार्वेकर से बात कर वक्त मांगा है। अब देखते हैं कि मुख्यमंत्री कब का समय देते हैं। हम उनको बताएंगे कि कैसे एक कैबिनेट मंत्री लगातार हमारे परिवार पर हमला कर रहे हैं और हमारी निजी जानकारी पब्लिक डोमेन में साझा कर रहे हैं।महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच, वानखड़े की पत्नी और एक्ट्रेस क्रांति रेडकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी है। इसमें क्रांति ने मराठी अस्मिता का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि शिवसेना के राज में एक महिला की गरिमा से खिलवाड़ हो रहा है, उसके साथ मजाक हो रहा है। आज बाला साहेब ठाकरे होते तो निश्चित ही ये उन्हें मंजूर नहीं होता। क्रांति ने इस मुद्दे पर उद्धव से मिलने के लिए समय मांगा है। हालांकि CMO की ओर से उन्हें अभी समय नहीं मिला है।

क्रांति की चट्ठी की बातें

  • शिवसेना के राज में एक महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ हो रहा है, मजाक हो रहा है। आज बाला साहेब ठाकरे होते तो निश्चित ही ये उन्हें मंजूर नहीं होता।
  • एक महिला और उसके परिवार पर निजी हमले…ये कितने निचले स्तर की राजनीति है। ये उनके विचारों से रोजाना हम तक पहुंच रही है।
  • आज वो (बाला साहेब) नहीं हैं, पर आप हैं, उनकी परछाईं हम आपमें देखते हैं। आप हमारा नेतृत्व कर रहे हैं और मुझे आप पर पूरा विश्वास है कि आप कभी मुझ पर और मेरे परिवार पर अन्याय नहीं होने देंगे।
  • पूरा विश्वास है इसलिए एक मराठी होने के नाते आज आपकी तरफ अपेक्षा से देख रही हूं। आपसे विनती है कि न्याय करें।माननीय उद्धव जी, मराठी आदमी के न्याय हक के लिए लड़ने वाली शिवसेना को बचपन से देखते हुए मैं एक मराठी लड़की बड़ी हुई। बाला साहेब ठाकरे और छत्रपति शिवाजी से सीखा कि किसी पर अन्याय करो मत, खुद पर अन्याय सहो मत। उसी के मद्देनजर आज मैं अकेले मेरे निजी जीवन पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ मजबूती से खड़ी हूं और लड़ रही हूं।
  • सोशल मीडिया पर मौजूद लोग सिर्फ मजा देख रहे हैं। मैं एक कलाकार हूं, राजनीति नहीं समझती और मुझे उसमें पड़ना भी नहीं है, हमारा कुछ भी संबंध न होते हुए रोज सुबह हमारी इज्जत उतारी जाती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!