
जम्मू कश्मीर न्यूज़ धमाका /// थाथरी से डोडा जा रही एक मिनी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हैं। मौके पर रेस्क्यू चल रहा है।स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना सुरक्षाबलों तक पहुंचाई। इसके तुरंत बाद सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए। जवान खाई में उतरे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।मिली जानकारी के अनुसार, घायलों में से कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचने के दौरान रास्त में ही दम तोड़ दिया. जबकि कुछ लोगों की जीएमसी डोडा में मौत हो गई. जिस समय मिनी बस डोडा से थत्री जा रही थी उस समय यह हादसा हुआ है. केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मरी के डोडा जिले के थत्री के नजदीक एक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने आगे कहा कि हमने फौरन डोडा के डीसी विकास शर्मा से बात की है और घायलों को जीएमसी डोडा में भर्ती किया जा रहा है. जो भी मदद की जरूरत होगी, मुहैया कराई जाएगी.
प्रधानमंत्री ने जताया दुःख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में हुए इस सड़क हादसे पर दुख जताया है। PMO ने ट्वीट करके कहा कि यह दुख की घड़ी है। हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। PM मोदी ने कहा कि हादसे में जान गवांने वालों को परिजनों को PMNRF से 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।




