
दुर्ग न्यूज़ धमाका /// शासकीय नागरिक कल्याण कॉलेज हेमचन्द यादव विश्विद्यालय, दुर्ग की कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा ने 22 अक्टूबर को कालेज के दौरा किया था. इस दौरान डॉ. नायक अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें विश्वविद्यालय तलब किया गया था. इसके अलावा कॉलेज के निरीक्षण में कई खामियां पाई गई थी. शासकीय नागरिक कल्याण कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल भुवनेश्वर नायक ने पुराने कॉलेज परिसर स्थित कंट्रोल रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. कॉलेज स्टाफ जब कमरे में पहुंचा प्रभारी प्राचार्य का शव फंदे पर झूल रहा था. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.




