
जम्मू कश्मीर न्यूज़ धमाका /// बारामूला में जवाबी फायरिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है. पुलिस ने बताया कि आतंकी एक दुकानदार को मारने के लिए जा रहा था तभी उसने सुरक्षा बलों पर गोलियां दाग दीं. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने उसे ढेर कर दिया.पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी का नाम जावेद अह वानी है, जो कुलगाम का रहने वाला था. इस महीने की शुरुआत में बिहार के दो नागरिकों की हत्या में वह शामिल था. पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी के पास से एक पिस्टल, एक लोडेड मैग्जीन और ग्रेनेड बरामद हुए हैं.




