
सारंगगढ़ न्यूज़ धमाका ///घटना 21 अक्टूबर को रात लगभग 9 बजे खाने के बाद ये दोनों बाहर निकले। इस दौरान सत्यनारायण ने डिलेश्वर साहू पर पेट्रोल छिड़का और सिगरेट पीने के बहाने माचिस चलाई और डिलेश्वर को आग लगा दी। तब घरवाले दौड़ कर पहुंचे और डिलेश्वर को बचाया। और घर लाये डिलेश्वर को सारंगढ़ हास्पिटल में भर्ती कराया, यहां से पहले रायगढ़ और फिर रायपुर डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है । सत्यनारायण पर पुलिस ने धारा 307 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया है। सारंगढ़ थाने से जांच अधिकारी द्वारा डीकेएस हॉस्पिटल रायपुर पहुंचकर घायल के बयान लिए गए।


