
जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की अनुशंसा पर कांगेर घाटी नेशनल पार्क से लगे संवेदनशील एवं अपने विशिष्ट आदिम संस्कृति के लिए विख्यात कोलेंग क्षेत्र के चार ग्राम पंचायत में आठ देवगुड़ियों के संवर्धन के लिए 40 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।कैंपा मद से कोलेंग, कांदानार, छिंदगुर, एवं मुण्डागढ में 8 देवगुड़ियों के संवर्धन के लिए 5-5 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। कोलेंग में तीन देवगुड़ियों कांदानार में तीन देवगुड़ी एवं छिंदगुर में एक एवं मुण्डागढ में एक देवगुड़ी के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए स्वीकृति मिली है।
