
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// देश में पेट्रोल-डीजल के दाम इतने रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने की एक वजह रिकॉर्ड स्तर पर चल रहा उत्पाद शुल्क भी है. सरकार ने 5 मई, 2020 को उत्पाद शुल्क को रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ा दिया था, जिसके बाद से पेट्रोल 36 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है, वहीं इस दौरान डीजल कीमतों में 26 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की वृद्धि हुई है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम 19 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने के बाद सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया था
आज बुधवार यानी 27 अक्टूबर, 2021 को खत्म हो गया और आज दामों में फिर से बढ़ोतरी हो गई है. आज 27 अक्टूबर, 2021 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इंधन तेल की कीमतों में फिर से 35-35 पैसों की बढ़ोतरी की है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 35 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 107.94 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. वहीं, डीजल भी 35 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 96.67 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. बता दें कि आज की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल ATF या जेट फ्यूल से भी 36.63 फीसदी ज्यादा महंगा हो गया है. दिल्ली में ATF लगभग 79 रुपये प्रति लीटर बिकता है.
एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.




