कर्नाटकदेश

पेड़ से बांधकर स्‍कूल के बच्‍चों को बीड़ी पीने को किया गया मजबूर, छह गिरफ्तार

कर्नाटक न्यूज़ धमाका /// कर्नाटक में एक सरकारी स्‍कूल परिसर में बच्‍चों को पेड़ से बांधकर कथित तौर पर टॉर्चर करने और बीड़ी पीने के लिए मजबूर करने के मामले में कम से कम छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार लोगों में छह नाबालिग शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, व्‍हाइटफील्‍ड पुलिस क्षेत्र में आने वाले बृहत बेंगलुरू महानागरा पालिका की ओर से संचालित स्‍कूल के  10 से 13 वर्ष के कुछ बच्‍चों को परिसर के अंदर छह लोगों की गैंग द्वारा पिछले कुछ समय से लगातार धमकाया जा रहा था. पिछले सप्‍ताह बच्‍चों के साथ क्रूरता की गई थी. एक क्लिप में बच्‍चों को पेड़ से बंधा देखा जा सकता है और गैंग मेंबर उन्‍हें बीड़ी पीने के लिए मजबूर कर रहे हैं.

एक आरोपी, प्राइमरी स्‍कूल के सात बच्‍चों को एक के बाद एक, छड़ी से पीटते हुए दिखाई दिया आश्‍चर्यजनक रूप से स्‍कूल प्रशासन ने इस मामले में चुप्‍पी साध रखी थी क्‍योंकि आरोपी आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं और कथित तौर पर उन्‍होंने मामले की जानकारी पुलिस को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. हालांकि स्‍कूल के आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने अपने मोबाइल पर बच्‍चों के ‘टॉर्चर’ के वीडियो बनाए और इन्‍हें स्‍थानीय पार्षद एस श्रीकांत को भेजा जिन्‍होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी के अनुसार, बच्‍चों के अभिभावक भी आरोपियों से डरते थे 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!