
पति की फंदे पर, पत्नी और 2 बच्चों की कुएं में मिली लाश
राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// लालबाग थाना क्षेत्र के करमतरा गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या कर ली है.पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद पत्नी अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गई. उसके बाद पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.मृतकों की पहचान पति डोमन साहू (31 वर्ष), वेदिका साहू (27 वर्ष), पीयूष साहू (2 वर्ष) और काव्या साहू (4 वर्ष) के रूप में हुई है. घरेलू विवाद के चलते पूरे परिवार ने यह आत्मघाती कदम उठाया है.एएसपी प्रज्ञा मेश्राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि करीब आधे घंटे पहले की यह घटना है. उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि परिवार का मुखिया शराब का आदि था. घरेलू विवाद के चलते यह घटना घटी है.

