छत्तीसगढबिलासपुर

15 साल के छात्र का अपहरण , 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी

बच्चे के पिता एक गरीब किसान है। ऐसे में उनसे 10 लाख रुपए की फिरौती मांग

बिलासपुर न्यूज़ धमाका ///  तखतपुर थाना क्षेत्र के रामनगर रोड टिकरीपारा वार्ड क्रमांक 3 में रहने वाले शशिकांत पांडेय मूल रूप से मुंगेली जिले के जरहागांव क्षेत्र के सेमरसल गांव के रहने वाले हैं। शशिकांत का तखतपुर में भी मकान है। वे यहां साल 2012 से परिवार सहित रहते हैं। उनका 15 साल का बेटा हिमालया पांडेय रोज की तरह पाठकपारा में रहने वाले ट्यूशन टीचर अरविंद तिवारी के यहां पढ़ने गया था। वह करीब 11 बजे घर से निकला, लेकिन दोपहर तक वहां नहीं पहुंचा था।इस पर ट्यूशन टीचर अरविंद ने हिमालया के नहीं आने की जानकारी उसके पिता शशिकांत को दी।

इसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तभी शशिकांत पांडेय के मोबाइल पर फिरौती का कॉल आया। कॉल करने वाले ने बच्चे को छोड़ने के लिए 10 लाख रुपए मांगे। इस पर घबराए शशिकांत ने इसकी सूचना थाने में दी। इसकी जानकारी वरिष्ठ अफसरों को भी दी गई। इसके बाद से SP दीपक झा ने सभी अधिकारियों के साथ ही साइबर सेल की टीम को जांच में लगा दिया है।पुलिस अपहरण की इस घटना को लेकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। गांव के किसान आदमी के बेटे का अपहरण कर 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग करना पुलिस की समझ से परे है। ऐसे में पुलिस शशिकांत पांडेय व उनके जान पहचान वालों की भी जानकारी खंगाल रही है। जिस नंबर से फिरौती की मांग की गई थी। वह नंबर भी बंद हो गया है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!