खेल

टी20 विश्व कप 2021 मुकाबले में अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड पर 130 रन से जीत हासिल की

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 190 रन बनाए और फिर मुजीब उर रहमान के पांच और राशिद खान के चार विकेट की मदद से स्कॉटलैंड को 10.2 ओवर में 60 रन पर समेट दिया।

अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी(Mohammad Nabi)  ने सोमवार को टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2021) में स्कॉटलैंड पर बड़ी जीत का श्रेय अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों तथा स्पिनरों को दिया। नबी ने उम्मीद जताई है कि टीम टूर्नामेंट में आगे भी उनकी टीम ऐसा प्रदर्शन जारी रखेगी।स्कॉटलैंड के कप्तान काइल कोएट्जर ने कहा कि उनकी टीम को जल्द से जल्द अपनी कमजोरियों से पार पाना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमने यहां कुछ अच्छी क्रिकेट खेली है लेकिन कई बार चीजें रणनीति के अनुसार नहीं होती है। श्रेय अफगानिस्तान को जाता है।”कोएट्जर ने कहा, “मैं चाहता हूं कि हमारे खिलाड़ी अपने खेल पर मनन करें और अगले मैच के लिये बेहतर तैयारियों के साथ उतरें। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी टीम अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करेगी।’’नबी ने मैच के बाद कहा, ‘‘ये हमारी रणनीति थी। पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर बनाना। हमारे सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलायी और फिर रहमनुल्लाह गुरबाज और नजीबुल्लाह जादरान ने अच्छी तरह से स्ट्राइक रोटेट की।उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि राशिद और मुजीब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में शामिल है। यह वास्तव में बहुत अच्छी टीम है और उम्मीद है कि हम आगे भी जीतना जारी रखेंगे।’’मुजीब को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे देश को बधाई और ये विश्व कप में मेरा पहला मैन ऑफ द मैच है। यहां हमारा समर्थन कर रहे लोगों के कारण मेरा काफी उत्साह बढ़ा। प्रशंसक हमारा समर्थन कर रहे हैं और हमारे अच्छे प्रदर्शन का यह भी एक कारण है।’’

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!