
इस अवसर पर आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 09 फोटोग्राफरों द्वारा 29 चित्रों के साथ हिस्सा लिया गया। जिसमें विकास नगर कोण्डागावं के राजीव बख्शी द्वारा केज मी इफ यू केन शीर्षक के चित्र को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त अजय कुमार वट्टी द्वारा प्रस्तुत भंगाराम जात्रा के छायाचित्र को द्वितीय एवं गौरव उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत थर्ड रूबी चिक्ड सनबर्ड के छायाचित्र को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। सभी विजेताओं को विधायक द्वारा प्रमाण पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही सभी फोटोग्राफर्स द्वारा प्रस्तुत किये गये छायाचित्रों की प्रदर्शनी भी महोत्सव में लगाई गई।

