मनोरंजन

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शाहरुख खान से अपने बेटे आर्यन खान को एक दो महीने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने की सलाह दी है

आर्यन खान इस समय जेल में हैं.

रामदास अठावले ने कहा कि शाहरुख खान को चाहिए कि वे आर्यन खान को सुधारें जिससे वह ड्रग ने ले. केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने रविवार को मुंबई में कहा, शाहरुख खान से मेरा निवेदन है कि आर्यन ख़ान को सुधारना चाहिए. मेरी सलाह है कि उन्हें(आर्यन ख़ान) को 1-2 महीने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करना चाहिए, इससे वे ड्रग्स से मुक्त हो सकते हैं. रामदास अठावले ने कहा, ‘वानखेड़े पिछड़ी जाति से हैं, इसलिए उन्हें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है. वो एक बेहतर अधिकारी हैं, और एनसीबी अच्छा काम कर रही है. नवाब मलिक के आरोप झूठे हैं. एनसीबी ने उनके दामाद के खिलाफ कार्रवाई की थी, इस का गुस्सा उनके मन में है. इसके अलावा रामदास अठावले इस हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के बी समर्थन में आए हैं जो लगातार एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने निशाने पर हैं. मलिक ने वानखेड़े पर बॉलीवुड से वसूली के आरोप लगाए हैं. ऐसे में अब केंद्रीय मंत्री ने उनका बचाव किया है. आर्यन खान इस समय जेल में हैं. एक विशेष अदालत ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी जिसके बाद उन्होंने बुधवार को उच्च न्यायालय का रुख किया. अदालत 26 अक्टूबर को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगी.बता दें कि एनसीबी 2 अक्टूबर को मुंबई तट पर छापा मारने और कथित तौर पर मादक पदार्थ जब्त करने के बाद से अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. गिरफ्तार लोगों में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी हैं.आर्यन खान को एनसीबी ने उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट (26) और फैशन मॉडल मुनमुन धामेचा (28) के साथ तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. तीनों इस समय न्यायिक हिरासत में हैं. आर्यन खान और मर्चेंट मध्य मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं, वहीं धामेचा बायखुला महिला कारावास में हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!