
बिलसपुर न्यूज़ धमाका // जिले में अवैध शराब की सूचना मिलते ही आबकारी विभाग ने तीन गांव नगारडीह, लमकेना और बेल्हा में छापामार कार्रवाई की। जिले के तीन गांवों में दबिश देकर अवैध शराब का खुलासा किया है। टीम ने भारी मात्रा में कच्ची शराब जब्त किया है। 278 लीटर कच्ची शराब और 13 हजार किलो महुआ लहान जब्त किया। वहीं 22 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया


