खेल

इंग्लैंड ने रच दिया इतिहास, टी20 विश्व कप में पहली बार हुआ ऐसा

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को सुपर-12 के अपने शुरुआती मुकाबले में 6 विकेट से मात दी.

दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो क्रिकेट में पहले कभी नहीं हुआ था. दरअसल टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने पहली बार वेस्टइंडीज पर जीत दर्ज की है. यह मुकाबला वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों और इंग्लैंड के गेंदबाजों के बीच बताया जा रहा था, लेकिन दुनिया भर में टी20 लीगों में धूम मचाने वाले कैरेबियाई बल्लेबाजों ने निराश किया. पूरी टीम 15 ओवर के भीतर 55 रन पर सिमट गई. विपक्षी टीम की ओर से आदिल राशिद ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके, जबकि मोईन अली और मिल्स को 2-2 सफलता हाथ लगी.स्पिनर मोईन अली और आदिल रशीद के बुने फिरकी के जाल में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज फंस गए और इंग्लैंड ने गत चैम्पियन टीम को टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण के पहले मैच में शनिवार को छह विकेट से हरा दिया. टूर्नामेंट के आखिरी चरण में नेट रनरेट पर बात जाने पर इस तरह की जीत काफी मायने रखती है. इसके जवाब में इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 21 रन जुटाए. जेसन रॉय 11 रन बनाकर आउट हुए. इंग्लैंड ने 39 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए थे. जहां से जोस बटलर ने नाबाद रहते हुए टीम को 8.2 ओवर में जीत दिला दी. बटलर ने 22 गेंदों में 24 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की तरफ से अकील हुसैन ने 2 विकेट अपने नाम किए.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!