
कोंडागांव न्यूज़ धमाका । गुरूवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के सभी जिलों के जिलाधीशों की ली गयी बैठक में कोण्डागांव के स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित उड़ान महिला कृषक प्रोड्यूसर कम्पनी द्वारा निर्मित उत्पादों को सभी अधिकारियों को दिया गया। जिस पर मुख्यमंत्री एवं सभी कलेक्टरों द्वारा उत्पादों के स्वाद एवं गुणवत्ता की प्रसंशा की गयी। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सभी अधिकारियों को भेंट स्वरूप रागी, नारियल, ड्राई फूड की कुकीज तथा ईमली, आम, आवला, मिर्च, नीम्बू, लहसून एवं मिक्स अचार तथा उड़ान द्वारा बनाया गया अनोखा तिखुर शेक भी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त सभी उत्पादों की बैठक स्थल सर्किट हाउस में ही प्रदर्शनी भी लगायी गयी थी। इस बैठक में जिले से कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा सहित जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा एवं अन्य अधिकारी सम्मिलित हुए थे।

