जगदलपुरछत्तीसगढ

बीसीसीआई क्रिकेट टूर्नामेंट में दो खिलाड़ी चयनित

जगदलपुर न्यूज़ धमाका ///शहर के सौरभ मजुमदार जहां मुश्ताक अली टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीम से खेलेंगे, वहीं अब्दुल अनस खान कूच बेहार ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम में शामिल होकर अपने जौहर दिखाएंगे। कूच बेहार ट्रॉफी के लिए चयनित हुए अब्दुल अनस खान छत्तीसगढ़ से अंडर-19 टीम के लिए खेलेंगे। अनस दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, साथ ही मध्यम गति से तेज गेंदबाजी भी वे करते हैं। कुल मिलाकर अनस ऑलराउंडर हैं। बीसीसीआई इस साल एक साथ दो बड़े टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है। इसमें एक जहां मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट है, वहीं दूसरा कूच बिहार ट्रॉफी शामिल है। इन दोनों ही टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीम से खेलने शहर के दो खिलाड़ियों का चयन हो गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!