बिजनेस

HDFC (एचडीएफसी) बैंक में बड़ी धोखाधड़ी नाकाम कर दी गई है

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है

इन्होंने अनधिकृत रूप से एक NRI खाते से बड़ी राशि निकालने की कोशिश की। आरोपियों में एचडीएफसी बैंक के तीन कर्मचारी भी शामिल हैं। विशेष प्रकोष्ठ की साइबर अपराध इकाई ने बताया कि एनआरआई खाते से अनधिकृत ऑनलाइन लेनदेन के 66 प्रयास किए गए। धांधली को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने केवाईसी में पंजीकृत खाताधारक के अमेरिकी मोबाइल नंबर के समान एक भारतीय मोबाइल फोन नंबर भी हासिल कर लिया था। खुद HDFC ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। HDFC बैंक ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसे एनआरआई बैंक खाते में कई अनधिकृत इंटरनेट बैंकिंग प्रयास देखे हैं। जांच को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 20 स्थानों पर छापे मारे गए। जांच के दौरान सभी 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए 12 आरोपियों में से 3 एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी हैं, जो चेक बुक जारी करने, मोबाइल फोन नंबर अपडेट करने और खाते से कर्ज मुक्त करने में शामिल थे। धोखाधड़ी से प्राप्त चेक बुक का उपयोग करके उसी खाते से नकदी निकालने का भी प्रयास किया गया। दिल्ली पुलिस ने एक टीम का गठन किया, जिसे तकनीकी पहलुओं के आधार पर दोषियों की पहचान करने का काम सौंपा गया था। एचडीएफसी बैंक ने दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध इकाई में शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया गया था कि एक एनआरआई बैंक खाते में कई अनधिकृत इंटरनेट बैंकिंग प्रयास देखे गए हैं।ANI ने बैंक पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया, बैंक के सिस्टम को कुछ खातों में लेन-देन करने के अनधिकृत और संदिग्ध प्रयासों का पता चला है। सिस्टम अलर्ट के आधार पर, हमने आगे और आवश्यक जांच के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों को मामले की सूचना दी और प्राथमिकी दर्ज की। केस की जांच जारी है और बैंक इसमें पूरी मदद कर रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!