मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही को 200 करोड़ रुपये की ठकी के एक मामले में ED ने पूछताछ के लिए दिल्ली दफ़्तर बुलाया है

कल होगी जैक्लीन फर्नांडीस से पूछताछ

इसी मामले में एक्ट्रेस जैक्लीन फर्नांडीस कल ईडी के दफ्तर जा सकती हैं. ED ने नोरा फतेही के साथ जैक्लीन को भी पूछताछ के लिए हाजिर होने को लेकर समन भेजा है. जिस मामले में ईडी ने इन दोनों अभिनेत्रियों को पूछताछ के लिए बुलाया है वह सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है, जो इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैन्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के अनुसार, जैकलीन शुक्रवार को दिल्ली स्थितत ईडी दफ्तर पहुंच सकती हैं. इससे पहले अगस्त महीने में भी ईडी ने जैकलीन को पूछताछ के लिए बुलाया था.. सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि जेल के अंदर से उसने करीब 200 करोड़ रुपए की ठगी की थी. ईडी ने 23 अगस्त को सुकेश और उसकी कथित पत्नी अभिनेत्री लीना पॉल पर शिकंजा कसते हुए उनका आलीशान बंग्ला, 82.5 लाख रुपये नकद तथा एक दर्जन से अधिक लग्जरी कारों को जब्त किया था.  इसके अलावा उसने आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएसआर रेड्डी का भतीजा तथा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का सचिव बनकर सैकड़ों लोगों को ठगा है. सुकेश पर आरोप है कि काम करवाने का वादा करके उसने 100 से अधिक लोगों को ठगा. दावा है कि वह लोगों से दावा करता था कि वह तत्कालीन मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का बेटा है. सुकेश ने नोरा फतेही को भी अपने जाल में फंसाकर पैसे वसूलने की कोशिश की थी. अभी नोरा फतेही को इस मामले में गवाह के तौर पर देखा जा रहा था. हालांकि आज शाम तक ईडी के पूछताछ के बाद उन्हें लेकर आगे की स्थिति एकदम साफ हो जाएगी. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!