बलरामपुरछत्तीसगढ

तहसीलदार और उनके सहकर्मियों पर रेत तस्करों ने किया हमला

बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// अवैध रेत उत्खनन रोकने गए तहसीलदार व उनकी टीम पर रेत तस्करों ने हमला कर दिया तहसीलदार विनीत सिंह का कहना है कि बीती रात सूचना मिलने पर वे अपनी टीम के साथ अवैध रेत तस्करी के मामले में सनावल थाने को सूचना करते हुए घाट पर जा रहे थे. इसी बीच सैकड़ों ट्रकों की लाइन रास्ते में लगी हुई थी टीम घाट तक पहुंच भी नहीं पाई थी कि तभी कुछ लोगों ने तहसीलदार और उनके टीम की वाहन पर हमला कर दिया. हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से टीम वापस आने में कामयाब रही. लेकिन शासकीय वाहन को काफी क्षति पहुंची है.मामला जिले के रामचंद्रपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिशूली का है तहसीलदार विनीत सिंह ने कहा कि हमला होने के बाद हम वापस अपने घर आ गए थे और अब आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!