छतीसगढ़धमतरी

धमतरी में लोगों ने सुनी पीएम मोदी के ‘मन की बात’ : प्रकाश बैस बोले- नए विकल्पों और संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा देश

30 अगस्त 2026 //

धमतरी न्यूज़ धमाका – धमतरी के फरसिया में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का नगरी मंडल के ग्राम फरसिया स्थित बूथ क्रमांक 163 और 164 में सामूहिक श्रवण एवं अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धमतरी प्रकाश बैस सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और जनभागीदारी के लिए नई प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज भारत नए विकल्पों और नई संभावनाओं के साथ एक समर्थ भारत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

आत्मनिर्भरता और स्वदेशी को मिल रही नई गति

प्रकाश बैस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के साथ-साथ आत्मनिर्भरता, स्वदेशी, नवाचार, तकनीक और युवाओं की भागीदारी को नई गति दी है। ‘मन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को सकारात्मक कार्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के छोटे-छोटे गांवों में हो रहे उल्लेखनीय कार्यों, स्थानीय प्रतिभाओं और समाजहित में योगदान देने वाले लोगों का उल्लेख कर उन्हें पूरे देश के सामने प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत करते हैं।

जनभागीदारी से बनेगा नया भारत

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि नया भारत केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और सहभागिता से बनेगा। उन्होंने लोगों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और सामाजिक समरसता के लिए मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के विकास में आम नागरिक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यदि हर व्यक्ति अपने स्तर पर जिम्मेदारी निभाए तो विकसित और समर्थ भारत के निर्माण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

युवाओं से आगे आने का आह्वान

प्रकाश बैस ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। तकनीक, शिक्षा, कौशल और नवाचार के माध्यम से युवा देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ आगे बढ़ना होगा। प्रकाश बैस ने धमतरी जिलेवासियों से अपील की कि ‘मन की बात’ से मिलने वाली प्रेरणाओं को केवल सुनने तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें जन-जन तक पहुंचाने में सहभागी बनें।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हृदय साहू, मंडल अध्यक्ष एवं जनपद सभापति राजेश गोसाईं, वरिष्ठ नेता शिवदयाल साहू, माखन लाल काशिव, भीम सिन्हा, कृष्णा साहू, सरपंच केशव टेकाम, अरुण प्रजापति, योगीराज सोन, निर्मलकर, रितेश पारख, सुकमा तारम, ठाकुर राम साहू, पुरन निषाद, पुनेश्वर साहू, टिकेश्वर साहू, कुलभूषण, भोलाराम चनाप, सुदर्शन चनाप, श्रीमती केशरी ध्रुव, लक्ष्मी साहू, पूर्णिमा शांडिल्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!