छतीसगढ़बलौदा बाजार

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश बलौदाबाजार पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका : कॉन्फ्रेंस हॉल का लोकार्पण कर मेधावी छात्रों को किया सम्मानित,

29 अगस्त 2026 //

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका – राज्यपाल रमेन डेका ने बलौदाबाजार के ग्राम चापा में नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल का लोकार्पण किया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज एक दिवसीय प्रवास पर बलौदाबाजार जिले पहुंचे। राज्यपाल के ग्राम चापा पहुंचने पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने आत्मीयता और गरिमामय माहौल में उनका जोरदार स्वागत किया।

मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान से बढ़ा उत्साह

ग्राम चापा में राज्यपाल रमेन डेका ने हाई स्कूल परिसर में नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

एक पेड़ लगाना ही नहीं, उसकी देखभाल भी जरूरी- राज्यपाल

राज्यपाल रमेन डेका ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आज से ही प्रयास करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए और उसे बड़ा होने तक उसकी जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण भविष्य के लिए किया गया ऐसा निवेश है, जिसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा।

राज्यपाल की धर्मपत्नी एवं पारिवारिक सदस्यों ने किए गिरौधपुरी धाम में दर्शन

राज्यपाल के दौरे को लेकर ग्राम चापा सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की। वहीं राज्यपाल रमेन डेका की धर्मपत्नी, पारिवारिक सदस्यों तथा उनके गृह राज्य से आए अतिथियों ने बलौदाबाजार जिले के प्रसिद्ध गिरौधपुरी धाम पहुंचकर गुरु घासीदास बाबा के दर्शन किए। उन्होंने धर्मस्थली में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!