
13 जून 2026 //
फ़िल्मी धमाका – कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई दर्शकों ने फिल्म और इसकी कहानी की तारीफ की है।फिल्म का निर्देशन और लेखन मनोज तापड़िया ने किया है। यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल की नर्सों द्वारा दिखाई गई बहादुरी और मानवता की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करती है।
26/11 की अनकही कहानी को मिली सराहना
भारत भाग्य विधाता’ उन स्वास्थ्यकर्मियों की कहानी दिखाती है जिन्होंने आतंकवादी हमलों के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की थी फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अस्पताल का स्टाफ भय और अफरातफरी के माहौल के बीच भी डटा रहा और अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटा। यही भावनात्मक पहलू दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहा है।
कंगना रनौत के अभिनय की हो रही तारीफ
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कंगना रनौत के अभिनय को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया है। दर्शकों का मानना है कि उन्होंने अपने किरदार में गहराई और भावनात्मक प्रभाव डालने में सफलता हासिल की है।

कंगना रनौत की परफॉर्मेंस की चर्चा
फिल्म में कंगना रनौत एक स्टाफ नर्स की भूमिका निभा रही हैं। सोशल मीडिया पर दर्शक उनके अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि कंगना ने अपने किरदार को इतनी सहजता और ईमानदारी से निभाया है कि कहानी और भी प्रभावशाली बन गई है।कुछ दर्शकों ने उनकी परफॉर्मेंस को भावुक और प्रेरणादायक बताया, जबकि कई लोगों का मानना है कि अभिनेत्री ने एक बार फिर अपनी अभिनय क्षमता का मजबूत प्रदर्शन किया है।
दर्शकों को भायी फिल्म
फिल्म देखने के बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। दर्शकों के अनुसार फिल्म का भावनात्मक पक्ष, वास्तविक घटनाओं की प्रस्तुति और कलाकारों का अभिनय इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
भावनाओं, साहस और संघर्ष की कहानी
‘भारत भाग्य विधाता’ केवल एक घटना का चित्रण नहीं, बल्कि उन लोगों के साहस, संघर्ष और बलिदान की कहानी भी है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना किया। यही पहलू दर्शकों को फिल्म से भावनात्मक रूप से जोड़ रहा है।

स्टार कास्ट और बॉक्स ऑफिस मुकाबला
भारत भाग्य विधाता’ में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, ईशा डे और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं।
12 जून 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ जैसी फिल्मों से मुकाबला कर रही है।



