छतीसगढ़रायपुर

राजधानी में थम नहीं रहा हत्याओं का सिलसिला: शराब भट्टी के गार्ड ने युवक की रॉड से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी गार्ड

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में लगातार हो रही हत्याओं से शहर में दहशत का माहौल है। एक दिन के भीतर दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। खम्हारडीह इलाके स्थित शराब भट्टी में तैनात एक गार्ड ने युवक की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

शराब देने की जिद पर भड़का गार्ड

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात की है जब शराब भट्टी बंद हो चुकी थी। मृतक संदीप पटेल, जो स्वयं भी प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड था, शराब मांगने की जिद कर रहा था। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात गार्ड भींगराज बघेल ने गुस्से में आकर लोहे की रॉड से संदीप पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी गार्ड गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गार्ड भींगराज बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

लगातार हो रही हत्याएँ, पुलिस पर सवाल

राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रहे हत्या के मामले कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। महज 24 घंटे पहले ही एक नर्स की हत्या का मामला सामने आया था।

नर्स प्रियंका दास की हत्या का मामला

गुरुवार को रायपुर के लालपुर क्षेत्र में एमएमआई हॉस्पिटल में कार्यरत नर्स प्रियंका दास का शव उसके किराए के मकान में खून से लथपथ अवस्था में मिला था।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसकी हत्या उसके बॉयफ्रेंड द्वारा प्रेम-प्रसंग के विवाद में की गई थी। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लगातार दो हत्याओं से राजधानी में खौफ

दो दिनों के भीतर लगातार हुई इन वारदातों से रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शहरवासी अब पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि,

“दोनों मामलों की जांच तेज़ी से जारी है। आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!