छतीसगढ़कांकेर

कांकेर में स्कूटी पर प्रेमी-युवती का रोमांस वायरल, लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की

कांकेर न्यूज धमाका – शहर की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता फैलाने का एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक-युवती का स्कूटी पर रोमांस करते हुए वीडियो तेजी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो एक कार सवार व्यक्ति ने कैद किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी चला रहे युवक के पीछे बैठी युवती उससे गले मिल रही है और नज़दीकी बढ़ा रही है। इस दौरान स्कूटी पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी।

वीडियो वायरल होते ही राहगीरों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं में गुस्सा फैल गया। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से इस घटना पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल सामाजिक मूल्यों के खिलाफ हैं, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए भी गलत संदेश देती हैं।

पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन नागरिक कार्रवाई की आशा कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!